गरियाबंद में तृतीय लिंग के लिए पहचान पत्र अभियान शुरू, अब सीधे कर सकेंगे आवेदन

गरियाबंद में तृतीय लिंग के लिए पहचान पत्र अभियान शुरू, अब सीधे कर सकेंगे आवेदन

गरियाबंद, : छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर बीएस उइके के मार्गदर्शन में जिले में निवासरत समस्त उभयलिंगी (तृतीय लिंग) व्यक्तियों के लिए पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को मिशन-मोड और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना हैं। अब पात्र उभय लिंगी व्यक्ति जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग गरियाबंद में सीधे उपस्थित होकर आवेदन या शासन द्वारा निर्धारित वेबसाईट ट्रांसजेंडर डॉट डीओएसजेई डॉट गवर्नमेंट डॉइ पर जाकर निर्धारित दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी पी ठाकुर ने बताया कि आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, अंकसूची, ई-मेल आईडी, 10 रूपये के स्टॉम्प में शपथ-पत्र (निर्धारित प्रारूप में) के साथ निर्धारित वेबसाईट पर स्वयं या च्वाईस सेंटर के माध्यम से ऑनलाईन या सीधे विभाग मे उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है। पंजीयन पूर्ण होने के बाद पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र जारी जारी किया जाएगा, जिससे तृतीय लिंग समुदाय के सभी व्यक्तियों शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ प्राप्त कर सकेंगें। जिला स्तर पर इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी मुख्य कार्यपान अधिकारी जनपद पंचायतों एवं समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को भी पत्र जारी किया गया है। ताकि जिलें समस्त उभयलिंगी व्यक्तियों का प्रमाण पत्र जारी किया जा सके।

समाज कल्याण विभाग द्वारा अपील की गई हैै कि जिले के सभी उभयलिंग व्यक्ति अपना पहचान पत्र जारी कराकर शासन के हितग्राही मूलक सभी योजनाओं का पत्रतानुसार लाभ ले तथा इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु सीधे संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक 11 समाज कल्याण विभाग या अपने संबंधित जनपद पंचायत एवं नगर पालिका या नगर पंचायत मे सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments