अभिषेक-हेड के साथ अब नया तूफान, SRH के इस खिलाड़ी ने मचाया बवाल

अभिषेक-हेड के साथ अब नया तूफान, SRH के इस खिलाड़ी ने मचाया बवाल

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. टूर्नामेंट के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों की तैयारियां लगभग खत्म हो चुकी है. वहीं पिछले कुछ सीजन से अगर किसी टीम की सबसे ज्यादा बैटिंग लाइन-अप को लेकर चर्चा हुई है तो वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है.

अभिषेक शर्मा ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी से विरोधी टीम की टेंशन बढ़ जाती है. वहीं मीडिल ऑर्डर में ईशान किशन हेनरिक क्लासेन टीम को भी खतरनाक बनाते हैं. अब सनराइजर्स हैदराबाद को एक विस्फोटक बल्लेबाज मिल गया है, जिसने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी है.

SRH के युवा खिलाड़ी ने लगातार 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच खेला. इस मैच का हिस्सा 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा भी थे. इस मैच के डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे सलिल अरोड़ा ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसे देख सनराइजर्स हैदराबाद की टीम खुश हो गई होगी. सलिल अरोड़ा ने सिर्फ 16 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान सलिल अरोड़ा ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

सलिल अरोड़ा ने दूसरे मैच में लगाया तूफानी अर्धशतक

इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरे इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में सलिल अरोड़ा ने तूफानी अर्धशतक लगाया. यह मैच भी राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम 22 मार्च को खेला गया. इस मैच में उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. सलिल अरोड़ा की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग लाइन-अप को भी खतरनाक लग रही है.

SRH ने सलिल अरोड़ा को 1.50 करोड़ रुपये में खरीद

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने सलिल अरोड़ा को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि ऑक्शन में SRH के अलावा कई टीमों ने उनमें अपनी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन आखिरी बाजी सनराइजर्स हैजराबाद ने मारी. बता दें कि उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था. सलिल अरोड़ा अपना घरेलू क्रिकेट पंजाब की तरह से खेलते हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड टीम के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों पर शतक जड़ा था. सलिल ने इस मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 125 रनों की पारी खेली थी. अब वो आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे.

आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड

पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स.

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल

28 मार्च 2026 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चिन्नास्वामी स्टेडियम

2 मार्च 2026 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, ईडन गार्डन्स

5 अप्रैल 2026 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम

11 अप्रैल 2026 - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर स्टेडियम









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments