भारतीय ग्राहकों के बीच टू-व्हीलर की डिमांड में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने मॉडल वाइज बिक्री में फिर टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
हीरो स्प्लेंडर को बीते महीने कुल 3,21,952 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में करीब 55 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 2,07,763 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर की बिक्री के बारे में विस्तार से।
46% बढ़ गई होंडा एक्टिवा की बिक्री
बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा रही। एक्टिवा ने इस दौरान 46.23 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,54,449 यूनिट की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा शाइन रही। होंडा शाइन ने इस दौरान 10.87 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,71,360 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस जूपिटर रहा। जूपिटर ने बीते महीने 22.70 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,27,089 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पांचवें नंबर पर रही बजाज पल्सर
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बजाज पल्सर रही। पल्सर ने इस दौरान 26.98 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,11,617 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हीरो एचएफ डीलक्स रही। हीरो एचएफ डीलक्स ने इस दौरान 1.61 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 71,717 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एक्सेस रहा। सुजुकी एक्सेस ने इस दौरान 18.80 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 70,137 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।
टॉप-10 में शामिल रहे ये मॉडल्स
बिक्री की लिस्ट में आठवें नंबर पर टीवीएस अपाचे रही। अपाचे ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 45,166 यूनिट्स बेचीं। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस एक्सएल मोपेड रही। टीवीएस एक्सएल ने इस दौरान 34.32 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 45,095 यूनिट मोपेड की बिक्री की। वहीं, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रही। क्लासिक 350 ने इस दौरान 11.96 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 34,307 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।



Comments