कम उम्र में बड़ा अपराध: 7 नाबालिगों ने कई चोरियों का किया खुलासा

कम उम्र में बड़ा अपराध: 7 नाबालिगों ने कई चोरियों का किया खुलासा

बिलासपुर :  व्यापार विहार स्थित पान ठेला और चाय दुकान में हुई चोरी का तारबाहर पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए 7 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह बालक न सिर्फ इस घटना में शामिल थे, बल्कि शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

मनोज कुमार कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामा पार्ट के पास स्थित टी-स्टॉल पान ठेला और हरदास चाय दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 115 पैकेट सिगरेट, 18 पैकेट गुटखा पाउच और 300 रुपए नगद चोरी कर लिए। मामला दर्ज होते ही तारबाहर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ नाबालिग चोरी का सामान लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने 22 मार्च की रात करीब 2:30 बजे उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि बालकों ने थाना तोरवा, सिटी कोतवाली और सिविल लाइन क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं की हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 115 पैकेट सिगरेट, 18 पैकेट गुटखा पाउच और नगदी राशि जब्त कर ली है। सभी विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments