सरकारी शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, होटल मैनेजर समेत दोनों गिरफ्तार

सरकारी शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, होटल मैनेजर समेत दोनों गिरफ्तार

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्कूल शिक्षक का घिनौना चेहरा सामने आया है. सरकारी स्कूल में पदस्थ खेलकूद शिक्षक ने स्कूल की छात्रा को खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल करवाने के बहाने होटल ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया.वही मदद मांगने पर भी होटल के मैनेजर ने छात्रा की मदद नहीं की. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक शासकीय स्कूल में शिक्षक सुखदेव सिंह फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के पद पर पदस्थ है. उसने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल करवा देने का झांसा दिया. खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल करवाने के बहाने छात्रा को आरोपी शिक्षक अपने साथ एक होटल ले गया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. छात्रा ने जब विरोध किया तो शिक्षक सुखदेव सिंह उसे डराने-धमकाने लगा. छात्रा किसी तरह शिक्षक के चंगुल से बचकर कमरे से बाहर निकली और भागते हुए रिसेप्शन में पहुंचकर होटल के मैनेजर से शिकायत की. पर होटल के मैनेजर ने भी छात्रा की कोई मदद नहीं की.जिसके बाद छात्रा होटल से निकल गई और घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजन छात्रा को लेकर बैकुंठपुर थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक और होटल मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई.

पुलिस ने मामले में एफआईआर कायम कर आरोपी शिक्षक सुखदेव सिंह और होटल के मैनेजर अशोक वाधवानी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी शिक्षक ने घटना कारित करने की बात कबूल ली है. पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं घटना सामने आने के बाद विद्यार्थियों और पालकों में आक्रोश फैल गया है.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments