कोरिया, 24 मार्च 2026 : जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।विगत दिनों जिला खनिज विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम डुभापानी, तहसील बैकुण्ठपुर में पांच वाहनों को जप्त किया गया था। गश्त के दौरान इन वाहनों को अवैध रूप से खनिज बोल्डर एवं हैंडब्रोकन (गिट्टी) का परिवहन करते पाया गया था। कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को मौके पर ही जप्त कर थाना बैकुण्ठपुर में अभिरक्षा में रखा गया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि जब्त वाहनों में सीजी 16 सीजी 8109 वाहन मालिक श्री सुशील यादव, सीजी 16 सीएम 4965 वाहन मालिक श्री अशोक चौदहा, सीजी 16 सीई 7100 वाहन मालिक श्री अशोक चौदहा, सीजी 16 सीटी 8629 वाहन मालिक श्री सुरेश कुमार, सीजी 16 सीपी 6892 वाहन मालिक श्री विनोद खलखो हैं।इन वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है साथ ही इन पांच वाहन मालिकों से 62 हजार 170 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए नियमित जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Comments