तेज रफ्तार का तांडव: KTM पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

तेज रफ्तार का तांडव: KTM पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

दुर्ग : भिलाई के भट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टाउनशिप इलाके के पांडे चौक, सेक्टर-4 के पास तेज रफ्तार KTM बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना सुबह करीब 7 बजे सेंट्रल एवेन्यू रोड की बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज जारी है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों किशोर दसवीं कक्षा के छात्र हैं। मृतक की पहचान सेक्टर-3 निवासी एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) जवान के पुत्र के रूप में हुई है। उसके साथ बाइक पर उसका मित्र भी सवार था।

पुलिस के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। फिलहाल भिलाई भट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने युवाओं से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments