नई दिल्ली : मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की फिल्मों को लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। लंबे समय से फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी दृश्यम 3 का इंतजार कर रहे हैं, जिसके पिछले दो पार्ट्स ने सिनेमा जगत में सस्पेंस थ्रिलर के जॉनर की परिभाषा को बदलकर रख दिया।
कुछ दिन पहले दृश्यम 3 की रिलीज डेट का एलान किया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया है। जिसके तहत मलयालम सिनेमा की दृश्यम 3 अप्रैल की बजाय इस महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
आगे बढ़ी दृश्यम 3 की रिलीज डेट
निर्देशक जीतू जोसेफ की दृश्यम 3 को लेकर फैंस में काफी उत्साह है और वे 2 अप्रैल को फिल्म की रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे थे। लेकिन लगता है कि अभी सिनेप्रेमियों को दृश्यम 3 के लिए और अधिक इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल सोमवार को खुद मोहनलाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दृश्यम 3 की रिलीज डेट में बदलाव की अहम जानकारी दी है।
मोहनलाल के ट्वीट के मुताबिक अब दृश्यम 3 को 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब मूवी में उनके जॉर्ज कुट्टी वाले किरदार की वापसी अप्रैल की बजाय मई के महीने में होगी। मालूम हो कि दृश्यम 3 की मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसकी कहानी में ऐसा सस्पेंस दिखेगा, जो पहले दो भागों में भी नजर नहीं आया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस वजह से दृश्यम 3 को लेकर काफी हाइप बना हुआ है। आपको बता दें कि मोहनलाल की दृश्यम 3 के बाद हिंदी भाषा में भी इस मूवी को रिलीज किया जाएगा, जिसमें अजय देवगन नजर आएंगी। बॉलीवुड की दृश्यम 3 की रिलीज डेट 2 अक्टूबर 2026 है।
धुरंधर 2 बनी वजह?
साउथ फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट बदलने को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। तमाम यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज की वजह से मेकर्स ने दृश्यम 3 की रिलीज डेट को बदला है। क्योंकि इससे पहले भी कई फिल्में धुरंधर 2 से मुकाबला करने से पीछे हट चुकी हैं।



Comments