IPL 2026 का आगाज होने में महज 3 दिन बाकी हैं. 28 मार्च को इस सीजन का आगाज हो जाएगा. इस लीग में हर साल नए युवा खिलाड़ी चमकते नजर आते हैं तो धुरंधरों की भी फौज टीमों को जिताने के लिए पूरा जोर लगाती है.कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट में नाम चलता है, लेकिन आईपीएल में ट्रॉफी के लिए जूझते दिखे. इसका पहला उदाहरण दिग्गज विराट कोहली थे जिन्हें ट्रॉफी के टैग के लिए 18 साल लग गए. आईए हम आपको 10 ऐसे दिग्गजों के बारे में बताते हैं जिनके नाम ट्रॉफी का टैग नहीं है.
कुछ खिलाड़ियों के पास मौका
आईपीएल के 19वें सीजन में भी कुछ खिलाड़ियों के पास ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का गोल्डन चांस होगा. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीम इंडिया के स्टार ऋषभ पंत का है जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया है, लेकिन आईपीएल में ट्रॉफी के लिए तरस चुके हैं. इस सीजन में उनके पास बड़ा मौका होगा. पंत की कप्तानी में पिछले सीजन में लखनऊ की हालत खराब थी, लेकिन इस बार लखनऊ के फैंस उनसे उम्मीद लगाए बैठे हैं. वह इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. पंत 125 मैच अभी तक खेल चुके हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
वर्ल्ड कप चैंपियन का भी यही हाल
इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे दिग्गज संजू सैमसन का भी यही हाल है. उनके नाम के आगे एक भी आईपीएल ट्रॉफी का टैग नहीं है. हालांकि, इस साल वह सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे जहां उनकी किस्मत पलट सकती है. अभी तक सैमसन 177 मैच खेल चुके हैं. वहीं, आईपीएल के टॉप विकेट टेकर युजवेंद्र चहल के पास भी ट्रॉफी का सूखा है. चहल 174 मैच खेल चुके हैं लेकिन एक भी ट्रॉफी नहीं जीती.
ये रिकॉर्डधारी भी लिस्ट में शामिल
एबी डिविलियर्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 184 मुकाबले खेले थे लेकिन ट्रॉफी नहीं जीते. हालांकि, उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं. यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का भी दुनियाभर में नाम चला लेकिन 142 मुकाबले खेलने के बाद भी उनके नाम एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं है. हालांकि, आईपीएल में गेल का खौफ हुआ करता था. उनके नाम 175 रन की सबसे बड़ी पारी खेलने का महारिकॉर्ड दर्ज है.
100+ IPL मैच लेकिन नहीं जीती ट्रॉफी
| क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम | मैचों की संख्या |
| 1 | एबी डी विलियर्स | 184 |
| 2 | संजू सैमसन | 177 |
| 3 | युजवेंद्र चहल | 174 |
| 4 | अमित मिश्रा | 162 |
| 5 | अक्षर पटेल | 162 |
| 6 | केएल राहुल | 145 |
| 7 | क्रिस गेल | 142 |
| 8 | ग्लेन मैक्सवेल | 141 |
| 9 | संदीप शर्मा | 137 |
| 10 | ऋषभ पंत | 125 |



Comments