गर्मी में टमाटर खेती का कमाल, कम लागत में ज्यादा मुनाफा

गर्मी में टमाटर खेती का कमाल, कम लागत में ज्यादा मुनाफा

टमाटर की खेती किसानों के लिए एक मुनाफे का सौदा है. जिसको अगर सही से किया जाए तो इसमें फायदा निश्चित तौर पर हो जाता है. इसमें लागत की बात करें तो एक बीघे में लागत 8 हजार से 10 हाजर की आती है और मुनाफा 50 हजार से 60 हजार का बड़े आराम से हो जाता है. बहराइच जिले के रहने वाले किसान विनोद कुमार पिछले कई सालों से टमाटर की खेती करके फायदा उठाते आ रहे हैं.

खेत से ही बिक जाता है किसान का टमाटर

टमाटर की खेती करने वाले बहराइच के किसान बताते हैं इनको टमाटर बेचने के लिए ना तो मंडी ले जाने की जरूरत होती है और ना ही बाजार और और ना ही कोई जद्दोजहद करनी पड़ती है. खुद व्यापारी आकर खेत से ही टमाटर खरीदारी करके नगद कैश खेत पर ही दे जाते हैं. जिससे बाजार मंडी ले जाने का खर्चा भी बच जाता है और मुनाफा भी सीधे हो जाता है.

गोंडा जिले के रहने वाले किसान विनोद कुमार टमाटर की खेती को लेकर बताते हैं टमाटर की खेती करने में सबसे अहम बात पाला, रोग और खाद पानी का ध्यान देना होता है जिस पर ध्यान दिया जाए तो टमाटर में कभी नुकसान नहीं हो सकता है. बस तैयार होने के बाद इनको स्टोर ना करें और ना ही मार्केट में अच्छा भाव आने का इंतजार क्योंकि कई बार अच्छा भाव के इंतजार में लोग टमाटर में नुकसान खा जाते हैं इसलिए टमाटर तैयार होते ही मौजूदा भाव पर ही निकाल देना चाहिए इससे नुकसान नहीं होता है और मुनाफा भी अवस्तन हो जाता है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

गर्मियों में करें टमाटर की खेती

गर्मियों में जनवरी-फरवरी में रोपाई की जा सकती है. जिसके लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान उत्तम माना जाता है. इसके अलावा टमाटर के खेत में मिट्टी की भी जानकारी होना अति आवश्यक होता है.जिसके लिए मिट्टी को भुरभुरी बनाने के लिए 4-5 बार जुताई करना चाइए और अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद 10-15 टन प्रति हेक्टेयर डालना चाहिए.इसके अलावा बेड और मल्चिंग, 80-90 सेमी चौड़े और 20-30 सेमी ऊंचे बेड तैयार करें. मिट्टी के तापमान को नियंत्रित करने और नमी बनाए रखने के लिए 21-25 माइक्रोन का मल्चिंग पेपर लगा सकते है.

पौधे की रोपाई भी जरूरी

बेड से बेड की दूरी 5 फीट और पौधों की दूरी 1-1.5 फीट रखें इससे पौधों को पर्याप्त मात्रा में धूप प्राप्त होती है और पौधे अच्छे से ग्रोथ करते हैं. रोपाई  शाम के समय करना चाहिए इससे पौधे अच्छी तरह स्थापित होते हैं,इन बातों का ध्यान रख कर किसान भाई अच्छा मुनाफा बड़े आराम से कमा सकते है.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments