7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च

7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च

नई दिल्ली:  Vivo V70 FE स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। वीवो का यह फोन Vivo V70 लाइनअप का तीसरा स्मार्टफोन होगा। कंपनी इससे पहले भारत में Vivo V70 Elite और Vivo V70 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में ला चुकी है। वीवो ने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव कर अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है और कई स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की हैं।

Vivo V70 FE भारत में जल्द होगा लॉन्च

Vivo V70 FE स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ जल्द भारत में लॉन्च होगा। वीवो ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च का एलान करते हुए बताया कि इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी ने अमेजन पर इस स्मार्टफोन को टीज करते हुए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव की है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

वीवो ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेटा का एलान नहीं किया है। टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी ने दावा किया है कि यह फोन 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो का यह फोन 8GB + 128GB और 12GB + 256GB के ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो का यह फोन 35 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही लॉन्च ऑफर के तहत फोन 30 हजार रुपये (बैंक ऑफर, कैशबैक के साथ) की इंट्रोडक्टरी प्राइस में आ सकता है।

इंडोनेशिया में हो चुका है लॉन्च

Vivo V70 FE स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुका है। Vivo V70 FE स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का 1.5K (1,260x2,800 पिक्सल) Q10+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स और पिक्सल डेनसिटी 449 ppi है। वीवो का यह फोन 8GB और 12GB रैम के साथ MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

Vivo V70 FE स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इंडोनेशिया में इसे IDR 64,99,000 (करीब 35,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में ब्लू, पर्पल और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments