नई दिल्ली: भारत में फॉक्सवैगन की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Volkswagen Taigun को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही इस एसयूवी के Facelift वर्जन को टेस्टिंग के फिर से देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Volkswagen Taigun Facelift की हो रही तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉक्सवैगन की ओर से ताइगुन के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान हाल में ही महाराष्ट्र के पुणे शहर में देखा गया है।
क्या मिली जानकारी
पुणे में देखी गई यूनिट में एक्सटीरियर में बदलाव की जानकारी मिल रही है। मौजूदा वर्जन के मुकाबले फेसलिफ्ट में नए डिजाइन की हेडलाइट को दिया जा सकता है। हालांकि यह यूनिट लेफ्ट हैंड ड्राइव वाली थी। इसलिए यह भी हो सकती है कि इस तरह के बदलाव के साथ इसे ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाए।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पहले मिल चुकी है यह जानकारी
पुणे में लाल रंग की यूनिट की टेस्टिंग की जा रही है। लेकिन इसके पहले भी इसे देखा जा चुका है। जिससे कई और जानकारी भी मिली थी। पहले देखी गई यूनिट को मौजूदा वर्जन के मुकाबले ज्यादा अक्रामक हेडलाइट, कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, कनेक्टिड टेल लाइट को भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल, नए बंपर, स्किड प्लेट को दिया जा सकता है। इसमें 17 इंच अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं।
इंजन में नहीं होगा बदलाव
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव को नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही एक लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर की क्षमता के इंजन के विकल्प ही दिए जा सकते हैं। जिसके साथ छह स्पीड ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिल सकते हैं।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से अभी इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फॉक्सवैगन की ओर से ताइगुन फेसलिफ्ट को भारत में अगले तीन महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।



Comments