नई दिल्ली: AI+ जल्द भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी बजट प्राइसिंग में AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। एआई प्लस ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी शेयर की है। Nova सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन 5 कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल जुलाई में Nova 5G स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की थी।
AI+ Nova 2 Ultra 5G
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर माधव सेठ ने कन्फर्म किया है Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन भारत में 9 अप्रैल को लॉन्च होंगे। टीजर से पता चलता है कि Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर ऑप्शन में आएगा। Nova 2 5G स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल शेड में आएगा। नोवा सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में रेड कलर का पावर बटन मिलेगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
AI+ Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन में पिल शेप रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इस फोन में LED फ्लैश दिया गया है। AI+ के अपकमिंग फोन में रिंग लाइट भी मिलती है, जिसमें कॉल, मैसेज, म्यूजिक और दूसरे नोटिफिकेशन लाइट मिलती हैं। यह कुछ-कुछ नथिंग के फोन की तरह होगा। AI+ Nova 2 5G की बात करें तो इसमें स्क्वायर शेप कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी मिलता है।
AI+ के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि ये AI+ Pulse और AI+ Nova 5G के अपग्रेड वर्जन होंगे। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में इन स्मार्टफोन को क्रमश: 4,999 रुपये और 7,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन में 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले और NxtQuantum का NxtQ OS दिया गया था। AI+ Pulse फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर और AI+ Nova 5G में Unisoc T8200 चिप दिया गया था। इन दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।



Comments