नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। एमजी की ओर से भी ईवी सेगमेंट में MG Windsor EV की बिक्री की जाती है। भारत के महानगरों में इस ईवी की कितनी मांग है। क्या बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों में इसकी ज्यादा मांग है या नहीं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
MG Windsor EV की है बड़ी मांग
एमजी की ओर से भारत में ईवी सेगमेंट में विंडसर ईवी को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लॉन्च के बाद से अब तक इस गाड़ी की 65 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।
बड़े शहरों में कितनी है मांग
निर्माता ने जानकारी दी है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकात और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में इस गाड़ी की अब तक 30 फीसदी बिक्री हुई है। जबकि छोटे शहरों में इसकी 70 फीसदी बिक्री हो रही है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कैसे हैं फीचर्स
MG Windsor EV में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर, V2L और V2V को भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें एंबिएंट लाइट, इनफिनिटी ग्लास रूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, चार स्पीकर, चार ट्विटर, सब वूफर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वारयलेस स्मार्टफोन चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स,वुडन फिनिश, 604 लीटर बूट स्पेस, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, कनेक्टिड डीआरएल, पावर्ड टेलगेट, 18 इंच अलॉय व्हील्स, ग्लास एंटीना, फ्लश डोर हैंडल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कितनी है रेंज
MG Windsor Pro EV में निर्माता की ओर से 52.9 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिसे सिंगल चार्ज में 449 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसे मिनट 60 किलोवाट के डीसी फास्ट चार्जर से 20 से 80 फीसदी सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से इसे 136 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इसके सामान्य वेरिएंट में सिंगल चार्ज में 330 किलोमीटर तक की रेंज दी जाती है।
कितनी है कीमत
MG Windsor EV की एक्स शोरूम कीमत 14 लाख रुपये एक्स शोरूम से 18.50 लाख रुपये एक्स शोरूम तक है। इसे निर्माता की ओर से BaaS के तहत 9.99 लाख रुपये से 13.57 लाख रुपये तक है।



Comments