बचेली : नगर के पाड़ापुर पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पटेल पारा निवासी लगभग 45 वर्षीय लक्ष्मण इलामी के रूप में की गई है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रहलाद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।



Comments