पाड़ापुर पुलिया में युवक का शव मिलने से सनसनी, नशे में गिरने की आशंका

पाड़ापुर पुलिया में युवक का शव मिलने से सनसनी, नशे में गिरने की आशंका

बचेली : बचेली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब पाड़ापुर-किरंदुल मुख्य मार्ग स्थित पुलिया के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पाड़ापुर पटेल पारा निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मण इलामी के रूप में की गई है, जो बीती रात से लापता थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में पुल की रेलिंग से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी प्रहलाद साहू ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments