धुरंधर के किरदार पर बवाल, पाकिस्तानी नेता ने कहा—मैं नहीं हूं चापलूस

धुरंधर के किरदार पर बवाल, पाकिस्तानी नेता ने कहा—मैं नहीं हूं चापलूस

नई दिल्ली: आदित्य धर की निर्देशित फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म का दूसरा पार्ट हाल ही में रिलीज हुआ है और फिल्म ने सोमवार तक कुल 620 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म में एक किरदार राकेश बेदी ने भी निभाया है, जो जमील जमाली का है।

अब एक पाकिस्तानी नेता ने दावा कर दिया है कि यह उनका किरदार है और निर्माताओं ने मानहानि से बचने के लिए उनके किरदार का नाम बदल दिया है। पाकिस्तान के इस नेता का नाम नबील गबोल है और वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने दिया इंटरव्यू

नबील गबोल ने पाकिस्तान यूट्यूबर नादिर अली को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि फिल्म में जमील जमाली के नाम के नीचे एमएनए (मेंबर ऑफ नेशनल असेंबली) 2007 लिखा है। उन्होंने कहा कि 2007 में उस इलाके के एमएनए वे ही थे।

गबोल का कहना है कि फिल्म में कई किरदारों के नाम असली हैं, क्योंकि वे मर चुके हैं। लेकिन उनके किरदार का नाम बदला गया है, क्योंकि वे जिंदा हैं। गबोल ने कहा कि फिल्म में उनके किरदार को चापलूस और डरपोक दिखाया गया है, लेकिन असल जिंदगी में वे दबंग नेता हैं।

वहीं कुछ लोगों ने इसे लेकर गबोल पर निशाना भी साधा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि धुरंधर 1 के बाद गबोल गर्व से खुद के किरदार के बारे में बताते थे, लेकिन अब धुरंधर 2 में वही किरदार उन्हें खटक रहा है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments