नगरी : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले नगरी–सिहावा क्षेत्र के सक्रिय पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना, सदस्यता नवीनीकरण को गति देना तथा आगामी ब्लॉक एवं जिला स्तरीय गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा। कार्यक्रम में संभागीय सचिव गोपी कश्यप, जिला प्रभारी ललित साहू एवं जिला अध्यक्ष रूपेश साहू सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत में संभागीय सचिव गोपी कश्यप ने संगठन के उद्देश्यों, सिद्धांतों और पत्रकार हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात सदस्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगरी ब्लॉक इकाई का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। नवगठित इकाई में जीवन नाहटा को संरक्षक तथा अंगेश हिरवानी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही थरून निषाद को उपाध्यक्ष, कुलदीप साहू को महासचिव, मिथलेश पटेल को कोषाध्यक्ष एवं नारद साहू (बेलरगांव) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही नगरी में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु हेलमेट वितरण के भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया।



Comments