नवरात्र में भक्तिमय हुआ दंतेवाड़ा, कन्या पूजन और अखंड ज्योत से गूंजा माहौल

नवरात्र में भक्तिमय हुआ दंतेवाड़ा, कन्या पूजन और अखंड ज्योत से गूंजा माहौल

दंतेवाड़ा : चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दंतेवाड़ा जिला पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आ रहा है। घर-घर में माँ दुर्गा के नाम पर कलश स्थापना कर अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई है। आज अष्टमी के शुभ दिन जिले भर में श्रद्धा और आस्था के साथ कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। भक्त अपने-अपने घरों में नौ कन्याओं और एक लंगूर (बालक) का विधिवत पूजन कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

किरंदुल की लौह नगरी से लगे ग्राम पंचायतों में भी भक्तों ने पूरे विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया। कन्याओं के चरण धोकर, आलता लगाया गया, हाथों में कलावा बांधा गया और रोली-सिंदूर से तिलक कर उन्हें ससम्मान भोजन कराया गया।
पूजन के पश्चात कन्याओं को उपहार भेंट कर माता स्वरूप मानकर उनकी विदाई की गई। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और पारंपरिक संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली।

नवरात्र का यह पर्व न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को भी जीवंत बनाए रखने का संदेश देता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments