गगनभेदी जयघोष के बीच राघव मंदिर से निकली ऐतिहासिक श्रीराम स्कूटी-बाइक रैली, विशाल रथ पर विराजमान प्रभु ने दिए दिव्य दर्शन

गगनभेदी जयघोष के बीच राघव मंदिर से निकली ऐतिहासिक श्रीराम स्कूटी-बाइक रैली, विशाल रथ पर विराजमान प्रभु ने दिए दिव्य दर्शन

किरंदुल : चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के पावन पर्व पर राघव मंदिर से भगवान श्रीराम जी की भव्य स्कूटी और बाइक रैली अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। पूरे नगर में “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस रैली का मुख्य आकर्षण विशाल और सुसज्जित रथ रहा, जिसमें भगवान श्रीराम जी की मनमोहक झांकी विराजमान थी। रथ को आकर्षक फूलों और भव्य सजावट से सजाया गया था, जहां से प्रभु श्रीराम भक्तों को दिव्य दर्शन दे रहे थे।रैली राघव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का भव्य स्वागत किया। भगवा ध्वज लहराते हुए स्कूटी और बाइक पर सवार युवाओं ने पूरे माहौल को ऊर्जा और भक्ति से भर दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।सुरक्षा और व्यवस्था के बीच रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई और पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments