महासमुंद में डीईओ कार्यालय घेराव टला, वार्ता के बाद शिक्षकों की मांगों पर सहमति

महासमुंद में डीईओ कार्यालय घेराव टला, वार्ता के बाद शिक्षकों की मांगों पर सहमति

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन महासमुंद द्वारा प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति सहित विभिन्न मांगो को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय घेराव का सूचना देने के पश्चात् आज ईश्वर चंद्राकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में ईश्वर चंद्राकर जिला अध्यक्ष ने बताया कि 2 घण्टे से अधिक समय तक चली प्रतिनिधि मंडल और विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद से वार्ता के दौरान अल्टीमेटम में दिए गए बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने के पश्चात् निर्णय लिया गया की सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद में पदोन्नति की प्रकिया लगभग पूर्णतः की ओर है लेकिन तकनीकी समस्याओं का निपटारा करने हेतु लिखित आश्वासन देते हुए 20 अप्रैल 2026 तक काउंसलिंग सहित पदोन्नति आदेश जारी करने एवं परीक्षा अनुमति 2024-25 में पात्र आवेदनकर्ताओं का आदेश तत्काल जारी करने अपात्र आवेदन को शीघ्र निराकरण करने संबंधित बीईओ को आदेश जारी करने के अलावा संगठन के सभी मांगों पर चर्चा कर शीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

श्री चंद्राकर ने बताया कि उक्त प्रतिनिधि मंडल में सिराज बक्श कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश बघेल ब्लॉक अध्यक्ष बागबाहरा पुरुषोत्तम चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष विजय राजपूत जिला महामंत्री भूपेंद्र दीवान संयुक्त सचिव सार्वेन्द्र महानदिया, अनिल चंद्राकर सहित समस्त शिक्षक की उपस्थिति में सभी बिंदुओं पर सहमति बनने पर 27 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय घेराव कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी के लिखित आदेश जारी करने पर स्थगित किया गया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments