किरंदुल के कद्दावर नेता शैलेन्द्र सिंह बने विधायक प्रतिनिधि, नगर विकास को मिलेगी नई रफ्तार

किरंदुल के कद्दावर नेता शैलेन्द्र सिंह बने विधायक प्रतिनिधि, नगर विकास को मिलेगी नई रफ्तार

किरंदुल : नगर की राजनीति में एक अहम और सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। किरंदुल नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह को दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैत राम अटामी द्वारा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शुक्रवार को आयोजित नगर पालिका सम्मेलन के दौरान की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्यों की बेहतर निगरानी और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

शैलेन्द्र सिंह लंबे समय से नगर की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे हैं। वे दो बार पार्षद रह चुके हैं और वर्ष 2010 से 2014 तक नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में नगर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए, जिससे उनकी पहचान एक अनुभवी और जनहितैषी नेता के रूप में बनी।विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनकी नियुक्ति से नगरवासियों में नई उम्मीद जगी है कि अब विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनता की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी रूबी सिंह भी भाजपा के टिकट पर निर्वाचित होकर किरंदुल नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, जिससे नगर में राजनीतिक और विकासात्मक समन्वय को और मजबूती मिलने की संभावना है।
इस नियुक्ति को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और लोग इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments