कम कीमत में लग्जरी फीचर! 10 लाख से कम की कारों में मिल रहा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

कम कीमत में लग्जरी फीचर! 10 लाख से कम की कारों में मिल रहा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

 नई दिल्ली। आजकल की कारों में स्मार्ट फीचर्स काफी बढ़ रहे हैं जिसमें से एक है ऑटोमैटिक कार क्लाइमेट कंट्रोल। यह फीचर आपकी कार के अंदर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है। साधारण AC में आपको बार-बार तापमान और फैन स्पीड बदलनी पड़ती है।

यह कैसे काम करता है?

इसमें आपको सिर्फ एक बार अपनी पसंद का तापमान सेट करना होता है। इसके बाद सिस्टम खुद ही कार के अंदर के तापमान के हिसाब से कूलिंग और फैन की स्पीड को कम या ज्यादा करता रहता है। अपनी इस खूबी का वजह से यह फीचर आज की कारों में काफी पॉपुलर हो गया है। अब तो यह बजट कारों में भी मिलने लगा है जो हम आपको यहां बताएंगे।

TATA Altroz

टाटा अल्ट्रोज एक हैचबैक कार है जिसमें Automatic Climate Control का फीचर दिया गया है। इसकी कीमत करीब 6.30 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 10.51 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह फीचर इसके XT और XC और उससे ऊपर के वेरिंट्स में मिलता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है.

Maruti Baleno

Maruti Suzuki Baleno एक प्रीमियर हैचबैक कार है। इसके Zeta और Alpha जैसे टॉप वेरिएंट्स में Automatic Climate Control का फीचर मिलता है। साथ ही इस कार का माइलेज भी काफी अच्छा है। Maruti का सर्विस नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है इसलिए इसका रखरखाव आसान है।

Hyundai i20

यह कार अपने शानदार इंटीरियर और बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसके Sportz और Asta वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.99 लाख रुपए से शुरू होकर 11.53 लाख रुपए तक जाती है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल एयरबैग और EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments