Chennai Super Kings को बड़ा झटका, MS Dhoni शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं

Chennai Super Kings को बड़ा झटका, MS Dhoni शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं

 IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। फ्रेंचाइजी के मुताबिक धोनी इस सीजन के शुरुआती कुछ मैच से बाहर रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। CSK ने धोनी को लेकर बताया कि वह चोट की वजह से शुरुआती दो सप्ताह के लिए आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

CSK ने सोशल मीडिया पर दी एमएस धोनी के चोट की जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके कहा कि धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते तक खेलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि MS धोनी अभी काफ स्ट्रेन की दिक्कतों की वजह से रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस वजह से उनके IPL 2026 के पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाने की संभावना है। जल्दी ठीक हो जाओ, थाला!

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

राजस्थान से होगा चेन्नई का पहला मैच

IPL 2026 के शेड्यूल के मुअतबिक पहले दो सप्ताह में चेन्नई सुपर किंग्स को चार मुकाबले खेलने हैं। CSK को 11 अप्रैल तक इस सीजन अपने चार मैच खेलने हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि धोनी कम से कम 4 से 5 मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। वहीं पांच बार की चैंपियन चेन्नई अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद पंजाब किंग्स से सीएसके का सामना 3 अप्रैल को होगा, ये मुकाबला चेन्नई में ही खेला जाएगा। 5 अप्रैल को बेंगलुरु में आरसीबी और CSK के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं 11 अप्रैल को दिल्ली और CSK के बीच मैच होगा।

संजू सैमसन कर सकते हैं विकेटकीपिंग

आपको बता दें कि एमएस धोनी पिछले कुछ सालों से घुटने की चोट से परेशान रहे हैं। इसके बावजूद वे CSK के लिए लगातार खेल रहे हैं और 2023 में उनकी कप्तानी में चेन्नई ने पांचवां आईपीएल खिताब जीता था। अब इस सीजन एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। चेन्नई का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद खराब रहा था। पिछले सीजन उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर थी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments