व्यावसायिक रूप से सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए मार्च का महीना खेती के लिए जबरदस्त और लाभदायक हो सकता है. इस महीने में कुछ ऐसी सब्जियों की खेती की जा सकती है, जो मई और जून के महीने में किसानों की आय को दोगुना करने में और व्यावसायिक रूप से फायदा उपलब्ध कराने में बेहद लाभदायक साबित हो सकते हैं.
मार्च और अप्रैल का मौसम सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. व्यावसायिक रूप से सब्जी की पैदावार करने वाले किसान इस मौसम में कई तरह की सब्जियों की बुवाई खेत में करते हुए आने वाले महीने में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
कृषि एक्सपर्ट राकेश पांडे बताते हैं कि यदि किसानों की ओर से इस मौसम में सही सब्जियों का चुनाव करते हुए और खेती में वैज्ञानिक तरीका अपनाया जाता है, तो कम समय और कम लागत में अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, जिससे वह व्यावसायिक रूप से तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. सब्जियों की खेती किसानों की आय को बढ़ाने का एक सबसे अच्छा और सरल विकल्प हो सकता है.
मार्च और अप्रैल के मौसम में किसान अपने खेतों में लौकी की बुवाई कर सकते हैं. लौकी की खेती किसानों के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती है. यह एक ऐसी फसल है, जिसकी मांग बाजार में लगभग पूरे साल होती है. सबसे खास बात यह है कि यह बुवाई के बाद जल्दी तैयार होने वाली सब्जी है.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बोवाई के महज 60 से 70 दिनों के बाद लौकी की फसल पूरी तरह से तैयार हो जाती है. इसकी खेती के लिए किसानों को खेत तैयार करते हुए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. मसलन इसके लिए खेत में अच्छी जल निकासी की व्यवस्था बनानी चाहिए. इसके अलावा इस फसल के लिए दो मत मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है.
करेला एक ऐसी सब्जी है, जिसकी खेती मार्च और अप्रैल के महीने में सबसे आसानी से की जा सकती है. गर्मी के मौसम में इसकी मांग सबसे अधिक होती है. ऐसे में किसान इस सब्जी की खेती करते हुए बाजार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. करेले की बुवाई के लिए खेत की अच्छी तरह से जुताई कर मिट्टी को भरा बना लें. उसके बाद बीज की बुवाई करते हुए खेत की उचित और सही तरह से देख-रेख करते हुए बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.
गर्मियों के मौसम में खीरे की खेती किसानों के लिए व्यावसायिक रूप से जबरदस्त फायदेमंद साबित हो सकती है. खीरा एक ऐसी सब्जी है, जिनकी डिमांड गर्मी के मौसम में सबसे अधिक होती है. इसे सलाद के रूप में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है. इसलिए इसकी बाजार में मांग लगातार बनी रहती है. खीरे की खेती के लिए पर्याप्त नमी और जैविक खाद का प्रयोग बेहद फायदेमंद हो सकता है. किसान उन्नत बीजों का इस्तेमाल करते हुए कम समय में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.
मार्च और अप्रैल का महीना कद्दू की खेती के लिए भी बेहद अनुकूल होता है. इस सब्जी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम लागत में अच्छी पैदावार देती है. कद्दू का उपयोग सब्जी के अलावा कई तरह के खाद्य पदार्थ और मिठाइयों को बनाने में भी किया जाता है. इस वजह से इसकी मार्केट में अच्छी डिमांड होती है. ऐसे में कद्दू का उत्पादक किसानों के लिए व्यावसायिक दृष्टि से बेहद फायदेमंद हो सकता है.



Comments