सस्ती EV का सुनहरा मौका: Ola Electric दे रहा 50 हजार से कम में वाहन

सस्ती EV का सुनहरा मौका: Ola Electric दे रहा 50 हजार से कम में वाहन

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपने #EndICEAge कैंपेन को और भी अट्रैक्टिव बना दिया है।ओला ने अपने सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल की कीमतों में इतनी भारी कटौती की है कि अब ये सामान्य पेट्रोल बाइक से भी आधी कीमत पर मिल रहे हैं। अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ओला का यह मास्टरस्ट्रोक आपकी किस्मत बदल सकता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मात्र ₹49,999 में घर लाएं इलेक्ट्रिक वाहन

ओला इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों को चौंकाते हुए अपने दो प्रमुख मॉडल्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 49,999 रुपये कर दी है। Ola S1 X (2kWh) Gen 3 अब सिर्फ ₹49,999 में उपलब्ध है। जबकि Roadster X (2.5kWh) मोटरसाइकल भी अब इसी शुरुआती कीमत पर मिल रही है। कंपनी अपनी पूरी रेंज पर 50,000 रुपये तक के अन्य फायदे भी दे रही है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह 'महा-ऑफर' केवल 31 मार्च 2026 तक ही वैध है।

सर्विस, वारंटी और रीसेल वैल्यू

पिछले कुछ समय में ग्राहकों के बीच डिगे विश्वास को वापस पाने के लिए सीएमडी भाविश अग्रवाल ने तीन बड़ी गारंटियों की घोषणा की है:

  • सर्विस ट्रस्ट गारंटी: अगर आपकी गाड़ी की सर्विस में तय समय से ज्यादा देरी होती है, तो कंपनी आपको फ्री ओला कैब वाउचर्स देगी। इससे आपकी आवाजाही प्रभावित नहीं होगी।
  • 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी: ओला अब अपने वाहनों पर 8 साल की लंबी वारंटी ऑफर कर रही है, जो ग्राहकों को लंबी अवधि तक सुरक्षा का अहसास कराएगी।
  • एश्योर्ड बायबैक (60%): कंपनी 60 फीसदी तक की सुनिश्चित बायबैक वैल्यू दे रही है। यानी भविष्य में जब आप ओला का नया प्रोडक्ट खरीदेंगे, तो आपको अपनी पुरानी गाड़ी की अच्छी कीमत मिलेगी।

क्यों जरूरी है यह बदलाव?

भाविश अग्रवाल के अनुसार, ईंधन की बढ़ती कीमतें इस बात का संकेत हैं कि अब भारत को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर होना होगा। पेट्रोल स्कूटर्स के मुकाबले ओला के ये मॉडल्स अब आधी कीमत पर मिल रहे हैं, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए इलेक्ट्रिक क्रांति से जुड़ना बेहद आसान हो गया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments