इन 5 चीजों को साझा करना सुहागिनों के लिए अशुभ, जानें क्या कहता है मान्यता

इन 5 चीजों को साझा करना सुहागिनों के लिए अशुभ, जानें क्या कहता है मान्यता

सुहागिन महिलाओं के लिए 'सुहाग का सामान' केवल शृंगार मात्र के लिए नहीं होता, बल्कि उनके वैवाहिक सौभाग्य और ऊर्जा का प्रतीक भी होता है। हिंदू धर्म में दान को 'महापुण्य' बताया गया है। लेकिन वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो पुण्य के स्थान पर आपको परेशानियां दे सकती हैं। लोक परंपराओं के अनुसार, सुहाग के कुछ सामान को दूसरों के साथ साझा करने से सुहागिन महिला को अपने निजी जीवन कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

सौभाग्य की सबसे बड़ी निशानी

एक विवाहित महिला के लिए सिंदूर, सौभाग्य और सुहाग की सबसे बड़ी निशानी होती है। एक केवल एक शृंगार नहीं है, बल्कि पति की लंबी उम्र और समृद्धि का प्रतीक भी माना गया है। ऐसे में भूलकर भी कभी दूसरी महिला को अपनी उपयोग की गई सिंदूर की डिब्बी या अपना लगाया हुआ सिंदूर नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि सिंदूर साझा करने से आप अपने दांपत्य जीवन की सकारात्मकता और सौभाग्य को भी दूसरों को दे देते हैं, जिससे रिश्तों में अनबन हो जाती है।

वैवाहिक जीवन में आएंगी बाधाएं

मंगलसूत्र भी एक विवाहित स्त्री के लिए सुहाग की सबसे बड़ी निशानी है। ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि मंगलसूत्र एक सुहागिन की सकारात्मक ऊर्जा को संचित करता है। ऐसे में कभी भूल से भी अपना पहना हुआ मंगलसूत्र कभी दूसरों को पहनने के लिए न दें, चाहे वह आपके कितना ही करीब क्यों न हो। क्योंकि ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकता हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

भाग्य पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

हिंदू धर्म में सुहागिन के माथे की बिंदी भी सौभाग्य और सुहाग की निशानी के रूप में देखी जाती है। अक्सर महिलाएं अपनी लगाई हुई बिंदी किसी और को दे देती हैं या फिर किसी दूसरी महिला की इस्तेमाल की हुई बिंदी खुद लगा लेती हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया। ऐसा करने से आपके भाग्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

न साझा करें ये चीजें

ज्योतिष शास्त्र में सुहागिन महिला द्वारा पैरों में पहने जाने वाले बिछिया और पायल का संबंध 'शुक्र' से माना गया है, जो सुख-सुविधाओं के कारक हैं। इसलिए इन्हें उतारकर किसी को दे देने का अर्थ है कि आप अपने सौभाग्य का भी दान कर रही हैं।

इससे न केवल रिश्तों में खटास आती है, बल्कि परिवार को आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। इसके साथ ही एक सुहागिन स्त्री को अपनी चूड़ियां भी किसी दूसरों को उपयोग के लिए नहीं देनी चाहिए। इससे भी आपके सौभाग्य पर बुरा असर पड़ता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments