बेंगलुरु का बड़ा कारनामा: 200+ लक्ष्य हासिल कर RR को पीछे छोड़ा

बेंगलुरु का बड़ा कारनामा: 200+ लक्ष्य हासिल कर RR को पीछे छोड़ा

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 16वें ओवर में ही 200 से अधिक का टारगेट चेज करके नया इतिहास रच दिया है।अब रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू सबसे तेज 200 से अधिक का टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है। आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए गए 202 रनों के विशाल लक्ष्य को विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल शानदार अर्धशतक और रजत पाटीदार और टिम डेविड की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। आरसीबी ने इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स के सबसे तेज 200 से अधिक के रन चेज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 2025 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 15.5 ओवर में ही 200 से अधिक का रन चेज कर दिया था। उस मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी। सबसे तेज 200 से अधिक का रन चेज करने के मामले में तीसरे नंबर पर जो टीम है उसका नाम आरसीबी ही है। आरसीबी की टीम ने साल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 ओवर में ही 200 से अधिक का टारगेट चेज कर दिया था। इस सूची में चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम है, जिसने साल 2023 के आईपीएल सीजन में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ 200 से अधिक के टारगेट को 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था। सूची में पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने 2017 के आईपीएल सीजन में गुजरात लायंस के खिलाफ 17.3 ओवर में 200 से अधिक के टारगेट को चेज कर लिया था।

आईपीएल में सबसे तेज 200 + का टारगेट चेज करने वाली टॉप-5 टीमें

15.4 - आरसीबी बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026*;

15.5 - आरआर बनाम जीटी, जयपुर, 2025;

16.0 - आरसीबी बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024;

16.3 - एमआई बनाम आरसीबी, वानखेड़े, 2023;

17.3 - डीसी बनाम जीएल, दिल्ली, 2017।

आज के मैच में आरसीबी की ओर से पहले तो जेकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके। उसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाए, वहीं, विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments