किरंदुल : दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली क्रेशर प्लांट के पास शुक्रवार सुबह करीब 03 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ।रायपुर से किरंदुल जा रही अर्टिका कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।कार में कुल 8 लोग सवार थे,जिनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं,जबकि वाहन में सवार अनिता राय,जूली कर्मकार, सोनाली जैन,प्रतीक जैन और 04 माह की बच्ची नवीशा जैन को गंभीर चोटें आई हैं।सभी घायलों को प्राथिमक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया।परिजनों से रविवार मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल अनिता राय की बालाजी अस्पताल एवं अन्यों की रामकृष्ण केयर अस्पताल में ईलाज चल रहीं हैं।



Comments