2 शादियों वाले आमिर खान का बयान: बचपन में रोमांटिक फिल्मों पर थी पाबंदी

2 शादियों वाले आमिर खान का बयान: बचपन में रोमांटिक फिल्मों पर थी पाबंदी

नई दिल्ली: 'दंगल' से लेकर 'पीके' और 'थ्री इडियट्स' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले आमिर खान (Aamir Khan) अपने बेहतरीन क्राफ्ट के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों की कहानी से लेकर हर छोटी डिटेलिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है।

हालांकि, बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान खुद बहुत ही कम फिल्में देखते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह बात खुद अभिनेता ने कुबूल की है। हाल ही में आमिर खान ने बताया कि उन्हें बचपन में रोमांटिक फिल्में देखना बिल्कुल भी अलाउड नहीं था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बचपन में बस ऐसी फिल्में ही देखते थे आमिर खान

आमिर खान ने हाल ही में 'वैरायटी इंडिया' से खास बातचीत करते हुए बताया कि फिल्मों से ज्यादा उनका झुकाव हमेशा पढ़ने  की तरफ रहा है। अभिनेता ने कहा,

"मैं बचपन से ही ऐसा हूं, बहुत पढ़ता था। मैं जो भी फिल्में देखता था, वे या तो ब्लैक एंड व्हाइटहोती थीं या फिर बहुत ही पुरानी फिल्में होती थीं, जो दूरदर्शन पर आती थीं। मैं एक बहुत ही रूढ़िवादी परिवार में पला-बढ़ा हूं और मेरे पैरेंट्स  फिल्मों और अन्य चीजों को लेकर बहुत ही स्ट्रिक्ट थे। हमें फिल्में देखने की अनुमति नहीं थी। मुझे याद है, जब मैं मम्मी से पूछता था कि 'मां, क्या मैं फिल्म देख सकता हूं?', तो वह मुझे हां तो बोल देती थीं, लेकिन रोमांटिक फिल्में देखने से साफ मना करती थीं।"

आमिर खान सिर्फ इन दो दिन ही देखते थे फिल्में

आमिर खान ने इंटरव्यू में आगे बताया कि वह सिर्फ शनिवार और रविवार को ही फिल्में देखा करते थे। उस दौरान उन्होंने दिलीप कुमार और अशोक कुमार की कई सारी मूवीज देखी थीं। उन्होंने कहा, "मैं 18 साल की उम्र में ही फिल्ममेकिंग में आ गया था और मैंने असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू कर दिया था। मैं फिल्में बनाता जरूर हूं, लेकिन मैं खुद बहुत ही कम फिल्में देखता हूं। हॉलीवुड या बाहर दुनिया में क्या चल रहा है, मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं रहती।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आमिर खान फिलहाल अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'एक दिन' (Ek Din) की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके बेटे जुनैद खान और मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक हिट थाई फिल्म की रीमेक है, जो 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments