‘अब बदलेगा केरल’—पीएम मोदी का चुनावी हुंकार

‘अब बदलेगा केरल’—पीएम मोदी का चुनावी हुंकार

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर हैं। पीएम मोदी केरल के पलक्कड़ में रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे केरलम में एक नई और अलग ऊर्जा महसूस हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है। एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता, बीजेपी के प्रति बढ़ता लोगों का विश्वास, आज आप सबका ये उत्साव और ये समर्थन, इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति... ये बता रहा है कि करेलम का मूड एक मोमेंट बन चुका है।

  1. अब केरलम के युवाओं का विश्वास है- बीजेपी और एनडीए।
  2. केरलम की महिलाओं का स्नेह है- बीजेपी और एनडीए।
  3. अब केरलम के किसानों का प्रेम है- बीजेपी और एनडीए।


इन्हें केरलम के विकास की कोई परवाह नहीं

पीएम मोदी ने कहा, "केरलम दशकों से स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर एलडीएफ तो दूसरी ओर यूडीएफ, एक ओर कम्युनिस्ट तो दूसरी ओर कांग्रेस, एक भ्रष्ट तो दूसरी महाभ्रष्ट, एक सांप्रदायिक तो दूसरा महासांप्रदायिक।एलडीएफ और यूडीएफ की सारी नीतियां केवल वोटबैंक पॉलिटिक्स के लिए ही होती हैं। इन्हें केरलम के विकास की कोई परवाह नहीं है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अब मैं आपको भरोसा देता हूं कि यहां बनने वाली बीजेपी-एनडीए सरकार केरलम का तेज विकास करेगी, विकसित केरलम बनाएगी... ये मोदी की गारंटी है।"

UDF और LDF बना रहें बीजेपी को निशाना

पीएम मोदी ने कहा, "UDF और LDF, दोनों ही BJP को निशाना बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि यह पार्टी उनके पिछले कुकर्मों का पर्दाफाश कर देगी। दशकों से, LDF और UDF बड़े-बड़े घोटालों में लिप्त रहे हैं, फिर भी उन्होंने कभी एक-दूसरे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

इसके बजाय, उन्होंने केवल खोखले बयान जारी करने का रास्ता चुना। यदि BJP सत्ता में आती है, तो LDF और UDF द्वारा किए गए सभी घोटालों की गहन जाँच की जाएगी, और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इसी आशंका ने इन दोनों पार्टियों की रातों की नींद उड़ा दी है।"

पीएम मोदी कहा, "आजकल, कम्युनिस्ट और कांग्रेस दोनों ने ही नए प्रचार अभियान शुरू किए हैं। कम्युनिस्टों का दावा है कि कांग्रेस, BJP की "B टीम" है; वहीं कांग्रेस, कम्युनिस्टों पर BJP की "B टीम" होने का आरोप लगाती है। इस आपसी आरोप-प्रत्यारोप से यह संकेत मिलता है कि UDF और LDF—दोनों ने ही परोक्ष रूप से यह स्वीकार कर लिया है कि केरलम में BJP ही एकमात्र एकजुट टीम है।

केरलम में BJP-NDA सरकार तेजी से विकास करेगी। हम 'विकसित केरलम' बनाएंगे, और यह मोदी की गारंटी है। जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा। अब केरल का विकास होगा।"









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments