रायपुर में हैरान करने वाली चोरी, परिवार की मौजूदगी में 17 लाख लेकर चंपत हुए चोर

रायपुर में हैरान करने वाली चोरी, परिवार की मौजूदगी में 17 लाख लेकर चंपत हुए चोर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सुमित ज्वेलर्स और शुभम-के मार्ट से जुडे कारोबारी के घर से 17 लाख की चोरी हो गई। घर में परिवार वालों की मौजूदगी में ही किसी ने घटना को अंजाम दे दिया। कारोबारी को जब चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत सिविल लाइन में दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जाँच की जा रही है। पीड़ित कारोबारी का नाम नमित कांकरिया है।

जानिए पूरा मामला

घटना 29 मार्च की है। कारोबारी नमित कांकरिया की शिकायत के मुताबिक, सुबह अपने दफ्तर के लिए निकल थे। दोपहर में जब घर लौटे और अलमारी में देखें तो उसमें रखे 17 लाख नगदी गायब थे। करोबारी ने घर के लोगों से नगदी के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी चोरी के रकम के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। कारोबारी ने घर में काम कर रहे नौकरों से भी पूछताछ की, लेकिन रुपये के संबंध में कोई जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कारोबारी ने चोरी की घटना को गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत तत्काल सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घर में काम करने वाले और परिजनों से चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस की टीम मौके पर लगे सीसीटीवी सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि घटना को घर में आने जाने वाले किसी व्यक्ति ने ही अंजाम दिया है। पड़ोसियों से भी पुलिस पूछताछ जारी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments