छात्र राजनीति गरमाई: NSUI ने चुनाव बहाली को लेकर खोला मोर्चा

छात्र राजनीति गरमाई: NSUI ने चुनाव बहाली को लेकर खोला मोर्चा

रायपुर : छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में 250 से अधिक महाविद्यालयों में ज्ञापन सौंपे गए। NSUI का कहना है कि प्रदेश में वर्ष 2016 से छात्रसंघ चुनाव बंद है, जिससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा, चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों को अपनी समस्याएं उठाने और प्रतिनिधित्व करने का मंच नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाल करना छात्रों के अधिकारों से जुड़ा अहम मुद्दा है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए।

NSUI ने मांग की है कि राज्य सरकार तुरंत चुनाव बहाली का निर्णय ले, ताकि छात्र अपने प्रतिनिधि चुन सकें। संगठन ने चेतावनी भी दी है कि यदि 6 तारीख तक मांग पूरी नहीं हुई तो NSUI प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव करेगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments