आज का पंचांग 31 मार्च 2026: महावीर जयंती पर अभिजीत मुहूर्त और शुभ योग

आज का पंचांग 31 मार्च 2026: महावीर जयंती पर अभिजीत मुहूर्त और शुभ योग

आज यानी 31 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि का समापन सुबह 06 बजकर 55 मिनट तक है। फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। साथ ही आज महावीर जयंती मनाई जा रही है। इस दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मदिन मनाया जाता है।

महावीर जयंती (Mahavir Jayanti 2026) के दिन कई योग का निर्माण भी हो रहा है। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 31 March 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तिथि: शुक्ल त्रयोदशी
मास: चैत्र
दिन: मंगलवार
संवत्: 2083

तिथि: शुक्ल त्रयोदशी – प्रातः 06 बजकर 55 मिनट तक, फिर चतुर्दशी
योग: गंड – सायं 03 बजकर 41 मिनट तक
करण: तैतिल – प्रातः 06 बजकर 55 मिनट तक
करण: गरज – सायं 06 बजकर 57 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 13 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 38 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: सायं 05 बजकर 14 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: प्रातः 05 बजकर 29 मिनट (01 अप्रैल)

सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: मीन राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: सिंह राशि में

आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक
अमृत काल: प्रातः 08 बजकर 48 मिनट से प्रातः 10 बजकर 26 मिनट तक

आज के अशुभ समय
राहुकाल: सायं 03 बजकर 32 मिनट से सायं 05 बजकर 05 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 09 बजकर 19 मिनट से प्रातः 10 बजकर 52 मिनट तक

आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से सायं 03 बजकर 31 मिनट तक
गुलिकाल: प्रातः 09 बजकर 23 मिनट से प्रातः 10 बजकर 55 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 06 बजकर 18 मिनट से प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक

आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र: सायं 03 बजकर 20 मिनट तक
स्थान: 13°20’ सिंह राशि से 26°40’ सिंह राशि तक
नक्षत्र स्वामी: शुक्रदेव
राशि स्वामी: सूर्यदेव
देवता: भग (प्रेम और विवाह के देवता)
प्रतीक: बिस्तर या पलंग
सामान्य विशेषताएं: रचनात्मक, ऊर्जावान, आकर्षक, मिलनसार, उदार, दानी, ईमानदार, मधुरभाषी, प्रभावशाली व्यक्तित्व, सुख-सुविधा प्रिय, कूटनीतिज्ञ, कभी-कभी अहंकारी, दिखावा पसंद और थोड़े आलसी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments