CG में एक्टिव क्राइम गैंग का खुलासा: मोबाइल चोरी के बाद बैंक डकैती का प्लान

CG में एक्टिव क्राइम गैंग का खुलासा: मोबाइल चोरी के बाद बैंक डकैती का प्लान

रायगढ़ :  रायगढ़ पुलिस ने एक शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें 5 युवक और 1 नाबालिग शामिल हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल दुकान में चोरी और दो बैंकों में डकैती की साजिश का भी खुलासा हुआ है. आरोपियों के कब्जे से 2 चार पहिया वाहन, 60 मोबाइल और अन्य सामान सहित लगभग 26 लाख 47 हजार की संपत्ति बरामद की गई.

पुलिस के अनुसार, गैंग के सरगना मोह. अरसलान ने अपने हमउम्र युवकों का गिरोह बनाकर घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और जूटमिल में मोबाइल शॉप और बैंकों में चोरी-लूट की योजना बनाई थी. फरवरी और मार्च 2026 में हुए प्रयासों में कुडुमकेला की मोबाइल दुकान में चोरी, धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और जूटमिल पंजाब नेशनल बैंक में नकबजनी के प्रयास शामिल हैं. हालांकि, पुलिस ने बैंक लूट की बड़ी वारदात को समय रहते रोक दिया.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना की जांच में CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही की गई. आरोपियों ने रेकी करके टारगेट तय किया और सबूत मिटाने तक की योजना बनाई थी. गिरफ्तार आरोपियों में मोह. अरसलान (19), करण महंत (30), अलतमस खान (19), जॉनसन बेक (19), कवलेश यादव (19) और एक नाबालिग बालक शामिल हैं.

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया,“घरघोड़ा पुलिस की टीम ने पेशेवर तरीके से इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और बैंकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे गिरोहों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.”

आरोपियों से बरामद संपत्ति

आरोपियों के पास से मारूती सियाज कार (CG-17-KN-2212), महिंद्रा XUV-500, (CG-04-KZ-5674) के अलावा 60 मोबाइल एक 1 एयरबड्स समेत कुल 26 लाख 47 हजार रुपए मूल्य का सामान जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ थाना घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और जूटमिल में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments