नई दिल्ली :एक्टर विवेक सिन्हा, जिन्होंने 'धुरंधर' (2025) और 'धुरंधर: द रिवेंज' (2026) में हाईजैकर जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया था, ने एक महिला दर्शक की प्रतिक्रिया शेयर की। उस महिला ने कहा था कि इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में यह रोल स्वीकार करने के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए। एक्टर ने उस दर्शक के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में खुलकर बात की।
आतंकवादी के किरदार के लिए मिली आलोचना
सिन्हा ने कहा, 'कुछ दिन पहले, मुझे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज मिला, जिसमें किसी ने कहा था कि मुझे शर्म आनी चाहिए कि मैंने कुछ पैसों के लिए इस फिल्म में यह रोल स्वीकार किया। एक महिला ने मुझे लिखा कि मैं खुद हिंदू होते हुए भी हिंदुओं के बारे में इस तरह से कैसे बोल सकता हूं। मैंने सोचा कि क्या मुझे उसे जवाब देना चाहिए या उसे नजरअंदाज कर देना चाहिए? फिर मैंने सोचा, क्यों नहीं? मुझे अपनी बात कहनी चाहिए और उसे उस तक पहुंचने देना चाहिए। इसलिए मैंने उसे एक वॉइस नोट भेजा'।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
विवेक ने दिया ये जवाब
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म समाज का आईना होती है। उन्होंने आगे कहा, 'अब, अगर किसी फिल्म में ऐसे किरदार को दिखाना है जो पाकिस्तान आकर हमारे देश में आकर आतंकी गतिविधी करता है तो उसे हमें ऐसे ही दर्शाना होगा'।
विवेक ने पूछा ये सवाल
इतना कहते हुए विवेक ने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'क्या उस किरदार को निभाने के लिए पाकिस्तान से किसी आतंकवादी को बुलाया जाना चाहिए था। यह तो हमें ही करना होगा, है ना? ताकि हम समझ सकें कि वह क्या कहने की कोशिश कर रहा है, ताकि हम दिखा सकें कि वह कितना क्रूर हो सकता है। अगर कोई फिल्म में किसी का मर्डर कर रहा है, तो क्या हमें एक्टिंग के लिए जेल से असली मर्डर करने वालों को बुलाना चाहिए? तो मैंने यह बात एक वॉइस नोट में भेजी थी, और उसने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है'।
'धुरंधर 2' के बारे में
'धुरंधर' (Dhurandhar) में, सिन्हा का किरदार जहूर हाईजैक सीन के दौरान कहता है, 'हिंदू एक डरपोक कौम है, पड़ोस में ही रहते हैं हम, अच्छे घर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो'।
फिल्म के सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज में एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी अहम रोल में हैं। धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी।



Comments