Raipur Crime: गोदाम पर पुलिस की रेड, देखकर रह गए दंग—मिला बड़ा जखीरा

Raipur Crime: गोदाम पर पुलिस की रेड, देखकर रह गए दंग—मिला बड़ा जखीरा

रायपुर: राजधानी रायपुर समेत छतीसगढ़ के अन्य शहरों में ड्रग्स बेचकर युवाओं को बर्बाद कर रहे सिंडिकेट के खिलाफ कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसीपी रैंक के अफसरों ने टीम बनाकर गुमा गांव स्थित लाजिस्टिक गोदाम और कबीर नगर इलाके के मकान में रेड मारकर दो संदेहियों को पकड़ा है।इन संदेहियों से अफसर पूछताछ कर रहे है। कमिश्नरेट के अधिकारियों का कहना है, कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

मामले के पुलिस ने रात को घेरा बंदी की ताकि किसी को भागने का मौका न मिले असल में पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक लॉजिस्टिक गोदाम का उपयोग ड्रग्स की सप्लाई चेन के रूप में किया जा रहा है। बीती रात अफसरों ने योजना के तहत रेड मारी और बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी मिल रही की इनके तार बाहरी राज्यों से जुड़े हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सिंडिकेट न केवल स्थानीय स्तर पर सक्रिय था, बल्कि इसके तार पड़ोसी राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। पकड़े गए दो संदिग्धों में से एक मुख्य सप्लायर का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पूर्व में ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। तेलीबांधा पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी दिल्ली में बैठे तस्करों के कहने पर रायपुर में सामान सप्लाई करते थे। आरोपी पुलिस की निगाहों में ना आए, इसलिए लोकेशन मैप में चैटिंग करते और सामान की सप्लाई करके गायब हो जाते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन्हीं आरोपियों की निशानदेही पर कबीर नगर इलाके के मकान और गोदाम में दबिश दी गई है। पुलिस की आगे कि करवाई में बड़े खुलासे होंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments