कम पढ़ाई, बड़ा दिमाग! एक खेत में तीन फसल उगाकर बना मिसाल

कम पढ़ाई, बड़ा दिमाग! एक खेत में तीन फसल उगाकर बना मिसाल

 मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बड झिरी गांव के किसान ललित महाजन आज उन लोगों के लिए मिसाल बन चुके हैं, जो सोचते हैं कि कम जमीन में ज्यादा कमाई नहीं हो सकती. ललित ने अपनी समझ और मेहनत से ये साबित कर दिया कि सही तरीका अपनाया जाए तो खेती भी सोना उगल सकती है.

5 एकड़ में 3 फसलों का कमाल
ललित महाजन पिछले 10 सालों से खेती कर रहे हैं, लेकिन उनकी खासियत ये है कि वो एक ही जमीन पर तीन अलग-अलग फसलें उगाते हैं मक्का, गेहूं और चना. इस तरीके से वो जमीन का पूरा इस्तेमाल करते हैं और उत्पादन भी ज्यादा लेते हैं. उनका कहना है कि अगर खेती को समझदारी से किया जाए, तो कम जमीन में भी अच्छी कमाई हो सकती है.

कम लागत, ज्यादा मुनाफा
ललित की खेती का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें लागत कम लगती है और मुनाफा ज्यादा होता है. वो हर साल करीब 3 से 4 लाख रुपए तक कमा लेते हैं. उनकी इस सफलता के पीछे उनकी प्लानिंग और सही तकनीक का बड़ा हाथ है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वैज्ञानिक तरीके से करते हैं खेती
ललित सिर्फ पारंपरिक खेती पर ही निर्भर नहीं हैं. वो लगातार कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं. जब भी फसल में कोई बीमारी या समस्या आती है, तो वो तुरंत सलाह लेते हैं और उसी हिसाब से दवाइयों का छिड़काव करते हैं. इससे उनकी फसल सुरक्षित रहती है और उत्पादन भी बेहतर होता है.

सिर्फ 8वीं पास, लेकिन सोच बड़ी
ललित महाजन ने सिर्फ आठवीं तक पढ़ाई की है, लेकिन उनकी समझ और सोच किसी एक्सपर्ट से कम नहीं है. वो बताते हैं कि पढ़ाई में मन नहीं लगता था, इसलिए उनके पिता उन्हें खेत में ले जाते थे. वहीं से उन्होंने खेती की बारीकियां सीखीं और आज उसी को अपना करियर बना लिया.

दूसरे किसानों के लिए बन रहे मिसाल
आज हालात ऐसे हैं कि आसपास के कई किसान ललित के खेत पर आते हैं, उनकी फसल देखते हैं और उनसे सीख लेते हैं. खास बात ये है कि ललित बिना किसी फीस के किसानों को जानकारी देते हैं. उनका मानना है कि अगर सब किसान आगे बढ़ेंगे, तभी खेती का भविष्य मजबूत होगा. ललित की कहानी ये सिखाती है कि खेती में अगर सही तकनीक, मेहनत और सीखने का जज्बा हो, तो कम जमीन में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments