जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक फल दुकान में घुसा, एक की मौत, कई घायल

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक फल दुकान में घुसा, एक की मौत, कई घायल

जगदलपुर:  बस्तर के भानपुरी चौक में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रक एक महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे फल दुकान में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि दुकान में मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का का इलाज जारी है। इस पूरे हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस दिन बाजार में भारी भीड़ उमड़ती है उसी दिन किसी तरह की ट्रैफिक या सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह के हादसे यहां हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments