गांजा और बटनदार चाकू के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, विधानसभा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गांजा और बटनदार चाकू के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, विधानसभा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर : एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम छपोरा स्थित छपोरा पुलिया के पास दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति गांजा रखे है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुये व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों से बात करने का प्रयास करने पर वह दोपहिया वाहन में भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम हिमांशु वर्मा उर्फ करण उर्फ टोब्बेल तथा कोमल वर्मा उर्फ फिरंगी निवासी नरदहा विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा के साथ 02 नग बटनदार चाकू भी होना पाया गया। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03.070 किलोग्राम गांजा, मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 के व्ही 1021, 02 नग मोबाईल फोन तथा 02 नग बटनदार चाकू जुमला कीमती 2,23,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 111/26 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट एवं 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी -

1. हिमांशु वर्मा उर्फ करण उर्फ टोब्बेल पिता कमलेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी संगम चैक नरदहा थाना विधानसभा जिला रायपुर।

2. कोमल वर्मा उर्फ फिरंगी पिता स्व. नंदलाल वर्मा उम्र 24 साल निवासी संगम चैक नरदहा थाना विधानसभा जिला रायपुर।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments