भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा को लेकर उत्साह चरम पर

भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा को लेकर उत्साह चरम पर

किरंदुल :नगर में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। नगर परिवार के सहयोग एवं भगवान हनुमान जी के आशीर्वाद से हर वर्ष की भांति इस बार भी लोहनगरी किरंदुल में भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी।आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार यह शोभायात्रा 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को शाम 4 बजे रिंग रोड क्रमांक-04 कोटेश्वर से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद गांधी नगर स्थित हनुमान टेकरी में इस शोभा यात्रा का समापन होगा। इस धार्मिक आयोजन में नगर के सभी श्रद्धालुओं को परिवार सहित शामिल होने का आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हनुमान जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष चंचल देवांगन ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक शोभायात्रा के साक्षी बनें और धार्मिक माहौल को और भी भव्य बनाएं।समिति के अनुसार यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि नगर की एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करता है। आयोजन को लेकर युवाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments