गरियाबंद में 6 नई एंबुलेंस को मिली हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

गरियाबंद में 6 नई एंबुलेंस को मिली हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

गरियाबंद :  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर बीएस उइके और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों ने आज 6 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि जिले को कुल 10 नई एंबुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 6 एंबुलेंस को औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया गया।

नई एंबुलेंस के संचालन से आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने में अब काफी सहूलियत मिलेगी। अब तक कई बार दूरस्थ क्षेत्रों में समय पर वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस पहल से ऐसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
खासकर ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं। नई एंबुलेंस सेवा से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। नई एंबुलेंस सेवा से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम जनता को त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई एंबुलेंस मिलने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी तथा आम जनता को राहत मिलेगी। इस पहल के लिए उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है।

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने बताया कि जिले में कुल 10 नई एंबुलेंस आना है, जिसमें आज 06 एंबुलेंस आई है, 04 शेष हैं। इन 06 एंबुलेंस को अलग–अलग क्षेत्रों में भेजा जाएगा। कहा कि यह प्रयास रहेगा कि ग्रामीण क्षेत्र में जहां भी घटना, दुर्घटना या सूचना मिलती है, तो आधे घंटे के भीतर लोगों तक पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी यह सुविधा लोगों को मिलेगा। कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे और त्वरित मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा पाएंगे।

इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, भाजपा प्रवक्ता पारस ठाकुर, पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, मंडल अध्यक्षद्वय सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, बलदेव सिंह हुंदल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, रेणुका साहू, राधेश्याम सोनवानी, जीवन एस साहू, रितेश यादव, तरुण ठाकुर, शुभम सांग सीएमएचओ यूएस नवरत्न सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित थे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments