होठों की खूबसूरती हमारे चेहरे की चमक को बढ़ा देती है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण, केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और बदलता मौसम अक्सर होठों को रूखा और काला बना देते हैं। बाजार में मिलने वाले लिप बाम कई बार होंठों को वह पोषण नहीं दे पाते जिसकी उन्हें जरूरत होती है।
ऐसे में 'गुलाब' एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है जो न केवल होठों को नमी देता है बल्कि उन्हें कुदरती गुलाबी रंग देता है। आइए इस लेख में आपको घर पर ही शुद्ध DIY Rose Lip Balm तैयार कर सकते हैं।
गुलाब है होठों के लिए बेहद खास
गुलाब की पंखुड़ियों में नेचुरल ऑयल्स और विटामिन-E होता है, जो फटे होठों को ठीक करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन से बचाते हैं, और इसकी भीनी-भीनी खुशबू मन को सुकून देती है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
Rose Balm बनाने के लिए सामग्री
ताजी गुलाब की पंखुड़ियां
नारियल का तेल या बादाम का तेल
वैसलीन
विटामिन-E कैप्सूल
शहद
Rose Balm किस तरह बनाएं?
सबसे पहले ताजे गुलाब की पंखुड़ियों को साफ पानी से धो लें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाए। अब इन्हें सुखाकर एक ओखली में या मिक्सर में दरदरा पीस लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट भी बना सकते हैं।
एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर दूसरा कांच का कटोरा रखें लें। इसमें नारियल का तेल और गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट डालें। इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें ताकि गुलाब का सारा अर्क और रंग तेल में समा जाए।
जब तेल का रंग हल्का गुलाबी हो जाए, तो इसे एक मलमल के कपड़े या छलनी की मदद से छान लें। अब आपके पास शुद्ध रोज ऑयल तैयार है।
अब इस छने हुए तेल में बीसवक्स या वैसलीन डालें और फिर से हल्का गर्म करें जब तक कि मिश्रण पूरी तरह पिघल न जाए।
आंच बंद करें और इसमें विटामिन-E का तेल और शहद मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
तैयार मिश्रण को एक छोटी साफ डिब्बी या कंटेनर में डालें। इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
दिन में 2-3 बार इस्तेमाल करने से होठों का कालापन दूर होने लगता है।



Comments