नई दिल्ली: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की ओर से साइंटिस्ट-बी के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार (NIC) में बतौर साइंटिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत साइंटिस्ट-बी के लिए कुल 243 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकते है अप्लाई
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
NIC Scientist B Vacancy 2026: इन चार स्टेप्स से करें आवेदन
एनईआईसी में साइंटिस्ट-बी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए चार स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। बगैर आवेदन शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निरधारित किया गया है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन गेट परीक्षा में प्राप्त अंक और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार कुल 40 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।



Comments