नई दिल्ली : चीन की मशहूर कार कंपनी चेरी ने अपनी नई Hybrid SUV Fulwin T9L लॉन्च कर दी है। यह कार अपनी लंबी दूरी तय करने की क्षमता और शानदार फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि एक बार टैंक फुल कराने पर यह 2,000 किमी तक चल सकती है।
कार के चार वेरिएंट्स
कंपनी ने इस हाइब्रिड कार को चार अलग-अलग वेरिएंट्स में उतारा है। इसका सबसे शुरुआती मॉडल 135 Air है। इसके बाद 135 Pro और 230 Pro नाम के 2 और वेरिएंट आते हैं। इसका सबसे महंगा और टॉप मॉडल 230 Max है। Chery आगे इस कार का ऑल व्हील ड्राइव वर्जन भी लाने का विचार कर रही है जिसके लिए कंपनी पहले ग्राहकों की सलाह ले रही है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इंजन और पावर
इस कार में Chery का लेटेस्ट हाइब्रिड सिस्टम लगा है जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों की पावर का इस्तेमाल करता है। इसके शुरुआती मॉडल में 1.5 लीटर का इंजन और एक मोटर है जो एक मोटर है जो 242kW की पावर देते हैं। वहीं, इसके टॉप मॉडल में बहुत ज्यादा ताकतवर इंजन और बड़ी इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 375kW की पावर जनरेट करते हैं।
बैटरी और रेंज
लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह कार शानदार है। इसमें 32.7kWh की बैटरी दी गई है। सिर्फ इलेक्ट्रिक रेंज की बात करें तो यह कार वेरिएंट के आधार पर 135 से 230 किमी तक चल सकती है। वहीं, पेट्रोल और हाइब्रिड सिस्टम मिलाकर यह कार 2,000 किमी तक का सफर तय कर सकती है।



Comments