लंबी बैटरी लाइफ और मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड, OnePlus 5G फोन की एंट्री

लंबी बैटरी लाइफ और मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड, OnePlus 5G फोन की एंट्री

नई दिल्ली: वनप्लस जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी 7 अप्रैल को लॉन्च करेगी। इस फोन को Nord 6 के नाम से पेश किया जाएगा, जिसके बारे में कुछ खास जानकारियों आधिकारिक तौर पर अब सामने आ गई हैं। लॉन्च इवेंट तक सब कुछ छिपाकर रखने के बजाय, कंपनी ने पहले ही बता दिया है कि इस डिवाइस में क्या-क्या खूबियां होंगी। चलिए इसी के बारे में विस्तार से जानते है...

अब तक सामने आई डिटेल्स से पता चलता है कि Nord 6 एक बैलेंस्ड डिवाइस होने वाला है जिसमें न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी बल्कि इसकी बैटरी और कैमरा भी काफी शानदार होने वाला है। साथ ही कैमरे में अपग्रेड, AI फीचर्स और बेहतर ड्यूरेबिलिटी मिलने वाली है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

इस नए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। फोन में हाई-फ्रेम-रेट वाला गेमिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिसमें 165 FPS तक स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा, इसमें बेहतर Wi-Fi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। डिवाइस में 9000mAh की बैटरी मिलेगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कैमरा और इमेजिंग फीचर्स

Nord 6 में 50MP का सोनी प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन की सुविधा मिलेगी। फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा और इन दोनों कैमरों को एक एक्स्ट्रा फोकसिंग सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे तस्वीरें और भी शार्प होंगी।

डिवाइस वीडियो रिकॉर्डिंग में 4K रिज़ॉल्यूशन पर 60fps तक सपोर्ट करेगा। फोन में Motion Photo Clipper फीचर भी मिलेगा। यह ऑडियो के साथ 3 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करेगा, जिससे आप उसमें से कोई भी एक फ्रेम सेलेक्ट करके उसे हाई रिज़ॉल्यूशन वाली फोटो बना सकेंगे।

ड्यूरेबिलिटी भी होगी बेहतर

OnePlus इस बार डिवाइस की ड्यूरेबिलिटी पर भी खास ध्यान दे रहा है। Nord 6 कई IP रेटिंग्स के साथ आएगा, जिनमें IP66, IP68, IP69, और IP69K शामिल होगी। ये रेटिंग्स धूल, पानी में डूबने और हाई प्रेशर वाले पानी से फोन को सुरक्षित रखेगी।

डिवाइस को गिरने और खरोंच लगने से बचाने के लिए इसमें Crystal Guard Glass मिलेगा। इसे मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड्स के तहत भी टेस्ट किया गया है, जिसमें बार-बार गिराकर फोन को अच्छे से टेस्ट किया गया है और गर्म पानी जैसी मुश्किल कंडीशन में भी रखा गया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments