दुर्ग में बड़ा फ्रॉड: निवेश दोगुना करने का झांसा देकर 38 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में बड़ा फ्रॉड: निवेश दोगुना करने का झांसा देकर 38 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: जिले में फर्जी निवेश कंपनी बनाकर रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी AMS Solution और M/s R-V Group Company के नाम से प्रार्थी को झांसे में लेकर 38 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस ने पीड़ित दुर्ग के संतरा बाड़ी निवासी जयदीप सिंह कंडा की शिकायत पर आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार आरोपी और उसके साथियों ने फर्जी A-M-S Solution एवं M/s R-V Group Company के नाम से 03 माह में रकम दोगुना करने का लालच देकर कुल 38 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सड्डू रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments