रिकॉर्ड्स के करीब KKR और SRH के सितारे, आज के मुकाबले पर टिकी नजरें

रिकॉर्ड्स के करीब KKR और SRH के सितारे, आज के मुकाबले पर टिकी नजरें

कोलकाता और हैदराबाद के बीच का रोमांचक मुकाबला KKR के होम ग्राउंड कोलकाता में है। ऐसे में मेजबान टीम उसका फायदा उठा सकती है। वहीं, SRH के पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का चला तो बड़े से बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे। इस मैच में कुछ बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जब केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे मैदान पर टॉस करने उतरेंगे तो वह एक खास उपलब्धि हासिल करेंगे। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का यह 200वां आईपीएल मैच होगा। रहाणे यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इनके अलावा सुनील नरेन भी खास दोहरा शतक पूरा करेंगे।

नरेन भी लाइन में

इस मैच में मैदान पर उतरते ही सुनील नरेन भी 200 के क्लब में शामिल हो जाएंगे। नरेन के KKR के लिए 200 T20 मैच हो जाएंगे। अभी तक वो KKR के लिए 199 मुकाबले खेल चुके हैं और अब उनकी निगाहें इस खास कीर्तिमान पर हैं।

चक्रवर्ती पूरे कर सकते हैं 200 विकेट

केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती खास दोहरा शतक पूरा कर सकते हैं। अगर इस मैच में तीन विकेट चटका देते हैं तो फिर उनके T20 में 200 विकेट पूरे हो जाएंगे। वरुण चक्रवर्ती के नाम अभी तक टी20 क्रिकेट में 97 विकेट दर्ज हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ईशान किशन बन सकते हैं सिक्सर किंग

सनराइजर्स हैदराबाद के अंतरिम कप्तान ईशान किशन के पास सिक्सर किंग बनने का मौका है। साल 2026 में ईशान किशन ने अभी तक 14 मैच की 14 पारियों में 39 छक्के जड़े हैं। वह तीन छक्के जड़ते ही टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स जड़ने वाले वाले दूसरे खिलाड़ बन जाएंगे। इस लिस्ट में फिन एलेन (52) के साथ पहले स्थान पर हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments