राम मंदिर से कांग्रेस पर वार: मंत्री रामविचार नेताम बोले—बजरंगबली की गदा पड़ रही भारी

राम मंदिर से कांग्रेस पर वार: मंत्री रामविचार नेताम बोले—बजरंगबली की गदा पड़ रही भारी

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की गदा अब कांग्रेस पर चल रही है और उसका असर साफ दिखाई दे रहा है। राम मंदिर पहुंचे नेताम ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के आतिथ्य को स्वीकार नहीं किया, उसी दिन से उसका पतन तय हो गया था। उन्होंने दावा किया कि वीर बजरंगबली की गदा कांग्रेस पर पड़ चुकी है और उसकी विचारधारा पूरी तरह समाप्त होने की ओर है। कांग्रेस को अब आत्ममंथन कर भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।

मंत्री नेताम ने भगवान से प्रार्थना की कि देश और प्रदेश से अत्याचार का अंत हो। साथ ही उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलियों के खात्मे की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हो चुकी है। देश में राम राज्य स्थापित करने का संकल्प पूरा किया जा रहा है और यह बजरंगबली के आशीर्वाद के बिना असंभव था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों पर तंज कसते हुए नेताम ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने ही नेताओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह अपने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के कामों की मॉनिटरिंग कर रही है। नेताम के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खाद संकट का दावा कर रही है। इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, कांग्रेसियों को कांग्रेस से संकट है। देश में खाद का कोई संकट नहीं है। संकट इसलिए है क्योंकि बिचौलियों का समर्थन कांग्रेस करते आई है। सरकार बहुत सख्ती करेगी, ताकि कोई खाद का भंडारण न कर सके। कांग्रेस ने नक्सलमुक्त गांवों के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है। इस पर नेताम ने कहा, सब देंगे, लेकिन उनके पेट में अभी से दर्द क्यों हो रहा है. चिंता न करे हम सब ठीक करेंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments