शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) और कृति सेनन इन दिनों 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 19 जून को रिलीज होने वाली है. इसी बीच दोनों को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई-फाई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के सीक्वल (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2) पर काम शुरू हो चुका है और मेकर्स इस हिट जोड़ी को दोबारा साथ लाने की तैयारी में हैं. इतना ही नहीं, खबर है कि जान्हवी कपूर भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा सकती हैं.
क्या 'तेरी बातों में…2' में लौटेगी शाहिद कपूर-कृति सेनन की जोड़ी?
दरअसल, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के सीक्वल में शाहिद कपूर और कृति सेनन अपने रोल फिर से करेंगे और जाह्नवी कपूर के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है. सूत्र ने कंफर्म किया, "कहानी वहीं से शुरू होगी जहां खत्म हुई थी. अभी लिखने का काम चल रहा है, और स्क्रिप्ट अगस्त तक तैयार होने की उम्मीद है. मेकर्स 2027 के पहले क्वार्टर में फिल्म को फ्लोर पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि कॉकटेल 2 कैसा परफॉर्म करती है, क्योंकि इससे स्टूडियो के लिए टाइमलाइन और प्रायोरिटी तय करने में मदद मिलेगी".
कृति सेनन ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया सीक्वल किया कन्फर्म
हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में, कृति सेनन से पूछा गया कि क्या तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बाद शाहिद कपूर के साथ उनका कोई और काम है. इस सवाल का जवाब देते हु एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा, 'तेरी बातों में. का सीक्वल अभी लिखा जा रहा है. हम दोनों इसके जल्द होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं'.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कब रिलीज हुई थी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया? (When was Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya released?)
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया साल 2024 में रिलीज हुई एक भारतीय हिंदी भाषा की साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन अमित जोशी और आराधना साह ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म के रूप में किया है, और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो ने किया है . फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ₹133.64 का कलेक्शन किया था.
कब रिलीज होगी कॉकटेल 2 (When will Cocktail 2 release?)
आपको बता दें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर, शाहिद कपूर ने कॉकटेल 2 से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया. तस्वीर में शाहिद को कार में बैठे देखा जा सकता है, उन्होंने हल्के नारंगी रंग की टी-शर्ट पहनी है और सनग्लासेस लगाए हैं. समुद्र के बैकग्राउंड में वह कूल लग रहे हैं. अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, "ज़्यादा जानकारी के लिए, इस बुधवार, 19 मार्च को थिएटर में आए."
फिलहाल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2' की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.



Comments